विधानसभा में क्लर्क लगवाने के नाम 5 लाख रुपये हड़पने के मामले में आरोपी ढांड पुलिस द्वारा गिरफ्तार

June 13, 2023 48 0 0


कैथल, 13 जून ( ) धोखाधड़ी पूर्वक पैसे हड़पने वालो अपराधियों पर एसपी अभिषेक जोरवाल के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए एक युवती को विधानसभा में क्लर्क लगवाने के नाम 5 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच थाना ढांड पुलिस के एएसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा करते हुए आरोपी ककराला जिला कुरुक्षेत्र निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव सिरसल निवासी मंजू देवी की शिकायत अनुसार उसका भाई किसी केस में जेल में बंद था। उसी जेल में कुरुक्षेत्र निवासी जसबीर भी बंद था। जहां जसबीर व उसके भाई की दोस्ती हो गई। रिहा होने के बाद आरोपी ने खुद को ढांड का रहने वाला बताया और रिहायश कुरुक्षेत्र व पंचकूला में बताई। जसवीर सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी संगीता डीएसपी है और वह खुद मंत्रियों के साथ रहता है। कोई भी सरकारी वैकेंसी आएगी तो वह उसे नौकरी लगवा देगा। एक दिन जसबीर सिंह ने फोन करके कहा कि विधानसभा में क्लर्क की नौकरी निकली हुई है। वह उसे 5 लाख रुपए में नौकरी लगवा देगा। 2 लाख रुपए उनके घर थे, जबकि 3 लाख रुपए उसके पिता ब्याज पर लेकर आए। जसबीर को रुपए ले जाने के लिए बोला तो उसने कहा कि वह ढांड में नहीं है। इसलिए उसके बेटे अजय व विजय अपनी मां संगीता के साथ पंचकूला से ढांड पहुंच रहे हैं। रुपए बेटों व पत्नी को ढांड जाकर देने की बात कही गई। 30 नवंबर 2020 को वह अपनी मां के साथ ढांड पहुंची। वहां बस स्टैंड के सामने फॉर्च्यूनर गाड़ी में संगीता व उनके दोनों लड़के मिले। संगीता ने खुद को डीएसपी बताया। संगीता ने रुपए लेने के बाद कहा कि जसबीर बहुत जल्द उसका काम करवा देगा। आरोपियों ने उसका फार्म नहीं भरवाया। आरोपी ने 10 फरवरी 2021 को टेस्ट व इंटरव्यू होने की बात कही। 9 फरवरी को आरोपी ने फोन करके बोला कि सुबह जल्दी चंडीगढ़ पहुंचना है।10 फरवरी को ढांड बस स्टैंड पर पहुंच गई। जसवीर का बेटा विजय सिंह उसे गाड़ी में चंडीगढ़ ले गया। मंजू ने बताया कि चंडीगढ़ में जसबीर उसे विधानसभा के पास मिला। आरोपी ने कहा कि उसकी पूरी सेटिंग हो चुकी है। इंटरव्यू के बारे में बोल दिया है। जल्द ही पेपर भी आ जाएगा। पेपर भी बाहर ही करने के लिए बोला। कुछ समय बाद आरोपी एक पेपर लेकर आया, जिसमें प्रश्नों के उत्तर पर पहले से ही निशान लगे हुए थे। आरोपी ने उसे पेपर दिखाया और फिर उससे रोल नंबर व पेपर लेकर चला गया। जल्द ही नौकरी लगने की बात बोली गई। इसके कई महीने बाद भी कोई रिजल्ट जारी नहीं हुआ। शुरुआत में आरोपी व उसकी पत्नी कहते रहे कि जल्द ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। आरोपियों ने नौकरी नहीं लगने पर रुपए वापस देने की बात भी कही। कुछ समय बाद आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी कि रुपए मांगे तो जान से मार देगा। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जसबीर सिंह का व्यापक पुछताछ के माननीय न्यायालय से सोमवार को एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड दौरान व्यापक पुछताछ करने के अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये बरामद किए गए। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Categories: किसान, कैथल, क्राइम न्यूज, राजनीति, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!