मतदाताओं को राक्षस बोलना सुरजेवाला की मानसिकता को दर्शाता है : गौरव पाडला, कहा; सुरजेवाला कैथल सहित हरियाणा की जनता से अपने ब्यान पर माफी मांगे

August 14, 2023 99 0 0


कैथल, 14 अगस्त (रमन): हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के ब्यान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मतदाताओं को राक्षस बोलना सुरजेवाला की मानसिकता को दर्शाता है। रणदीप सुरजेवाला अपना आपा खो चुके है और यह उनकी छोटी सोच है। लघु सचिवालय के पास स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौरव पाडला ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने यह कह कर कि जिसने भी भाजपा को वोट दिया है मै उनको श्राप देता हूं और वो सभी लोग राक्षस हैं। यह कहकर कैथल की जनता के साथ-साथ पूरे हरियाणा के लोगों का अपमान किया है। जिसके लिए सुरजेवाला को हरियाणा सहित कैथल की जनता से नैतिकता के आधार पर माफी मांगे। सुरजेवाला हमेशा ही कैथल के लोगों का अपमान करने का काम करते है। 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कैथल की 36 बिरादरी का भाईचारा सुरजेवाला को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता भली प्रकार से जान चुकी है कि उनके हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा एवं विधायक लीला राम के हाथों में ही सुरक्षित है। लीला राम जातिपाति से ऊपर उठकर हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। विधायक लीला राम जनता के सच्चे हितैषी व हमदर्द है। गौरव पाडला ने कहा कि भाजपा की देश व प्रदेश में बनी सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों जनहित में उपलब्धियां हासिल कर इतिहास रचा है। देश व प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में कायम है और आगे भी कायम रहेगा। वर्ष 2024 के चुनाव में भी जनता देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी।


Tags: bhajpa voter ko randeep surjewale ne kaha rakshash, kaithal me surjewala ke bigde bol, randeep singh surjewala ke vivadit byan, surjewala ne bhajpa ko kaha rakshash Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!