लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश जांगड़ा खनौदा ने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि देश व प्रदेश में महंगाई आज आसमान छू रही है और प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है,लेकिन प्रदेश की गठबंधन सरकार रोजगार देने में विफल साबित हुई है। नरेश जांगड़ा ने गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार पर बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश भर में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश सरकारी कार्यालयों के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक इसमें डूबे हुए है,जिन्हे स्टेट विजिलेंस की कार्रवाई का भी कोई खौंफ नहीं है और ये भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी प्रदेश की जनता के बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नहीं करते है। जिस कारण आम जनता अपने कार्य के लिए सरेआम भटकने को मजबूर बनी हुई है। जनता को अपने छोटे से छोटे कार्य के लिए भी इन भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत देकर कार्य करवाना पड़ता है। फुले ने कहा कि अब प्रदेश की जनता का प्रदेश की गठबंधन सरकार से मोहभंग हो चुका है और प्रदेश की जनता अब बस चुनावों को इंतजार कर रही है। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता इस अत्यचार का बदला वोट की चोट से लेगी। नरेश जांगड़ा ने दावा किया कि प्रदेश में राजकुमार सैनी के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।और बेरोजगार को बेरोज़गारी भत्ता 10000 रु दिया जाएगा।
Leave a Reply