प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक रुपए ठगने के मामले महिला आरोपी गिरफ्तार

August 9, 2023 69 0 0


कैथल, 09 अगस्त (अजय धानियां)  हुडा प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक रुपए ठगने के मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई कुलविंदर सिंह की टीम द्वारा करते हुए महिला आरोपी गायत्री देवी निवासी सुषमा एलाईट ढकोली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। हुडा सेक्टर कैथल निवासी नफे सिंह की शिकायत अनुसार पंजाब में जीरकपुर बलटाना निवासी गायत्री, रामदेवी व महावीर ने 2018 में उसे बताया कि हांसी के हुडा सेक्टर-5 में उनका 6 मरले का प्लॉट है। वे उस प्लॉट को बेचना चाहते हैं। उसने 18 लाख 50 हजार रुपए में प्लॉट खरीदने का सौदा कर लिया। जिसके बारे में 15 अक्टूबर 2018 को बयाना लिखा। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि जब वह चाहेगा रजिस्ट्री करवा देंगे। गायत्री ने कहा था कि प्लॉट का रिकॉर्ड उसकी मां रामदेवी के नाम है। मां रामदेवी ने मुख्तयारनामा लिखकर प्लॉट बेचने के लिए उसे नियुक्त किया हुआ है। वर्ष 2021 में उसने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बिना किसी वजह के समय मांगने लगे। अक्टूबर 2021 में पंचायत हुई तो आरोपियों ने जल्द रजिस्ट्री करवाने की बात कही। शक होने पर उसने हुडा से रिकॉर्ड निकलवाया तो वह हैरान रह गया। आरोपियों ने हुड्डा को किस्तों की राशि जमा नहीं करवाई थी। जिस कारण हुडा ने प्लॉट रिज्यूम कर लिया था। बाद में आरोपियों ने कहा कि हुडा को पूरी किस्तें व जुर्माना देकर प्लॉट को रिज्यूम करवाकर सामान्य करवाकर प्लॉट नाम करवा देंगे। शिकायतकर्ता ने जब दोबारा रजिस्ट्री करवाने के बात की तो आरोपी द्वारा कहा गया कि हुडा रिकॉर्ड में प्लॉट रामदेवी के नाम है और ब्याने पर गायत्री ने हस्ताक्षर किए हैं, हमारा कोई कुछ नही बिगाड सकता। शिकायतकर्ता के साथ आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करके उससे रुपए हड़पे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त बारे थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया की मामले में पहले ही एक महिला आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आरोपी गायत्री के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!