पोर्टल की ऑनलाईन व्यवस्था से घर बैठे बन रहे हैं बीपीएल कार्ड, पैंशन, आयुष्मान कार्ड :- सांसद नायब सिंह सैनी

September 27, 2023 120 0 0


कैथल, 27 सितंबर (अजय धानियां) सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक स्कीमों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार की आयुष्मान योजना से गरीब व्यक्ति के परिवार को मजबूती प्रदान हुई है, वहीं पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां भी दी जा रही हैं। पोर्टल की ऑनलाईन व्यवस्था से प्रदेश को जोड़ा गया है, जिससे संबंधितों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सांसद नायब सिंह सैनी गांव पबनावा, संगरौली, मुन्नारेहड़ी, बाकल व करोड़ा गांव में जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान बोल रहे थे। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन करते हुए व्यवस्था को सरल करने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, इससे आज आमजन को इनका लाभ उठाने में सरलता हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनके बीच पहुंच रही है। अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने का काम किया जा रहा है, जिससे आमजन में संतुष्टि का भाव है। जन संवाद में प्राप्त हो रही सभी शिकायतों को जन संवाद पोर्टल पर अपलोड करके संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे और संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत को दूर करने व अन्य किसी तकनीकी बाधा को दूर करने के संबंध में बातचीत भी करेगा। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांवों में पीने के पानी, गंदे पानी की निकासी से जुडी परेशानियों के स्थाई समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अलग-अलग गांवों में परिवार पहचान पत्र, पैंशन बनवाने, बिजली के बिल ठीक करवाने के लिए कैंपों का आयोजन करने आमजन की परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर गरीब, वंचित, जरूरतमंद की भलाई और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचना पिछले 9 साल के दौरान सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता के लिए नित नई योजनाएं लागू की जा रही है। आम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए जो भी कदम हैं, वो प्राथमिकता से उठाए जा रहे हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव जाकर मंत्रीगण, सांसदगण लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गांव-गांव जाकर जन संवाद कर रहे हैं। सरकार का मुख्य ध्येय है कि आम व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ा जाए। गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सरकार पूरी तरह सफल हुई है। सीधा योजनाओं का लाभ देकर प्रदेश से बिचौलिया राज खत्म हुआ है। अब विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्तियों को घर बैठे ही मिल रहा है। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सुभाष हजवाना, ईश्वर टाया, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह, प्रवीण कुमार, राजबीर सिंह, पिंकी, जिंतेंद्र, डॉ. बलिंद्र, राजेश, रघुबीर, प्रेम सिंह, स्वर्ण, हर्ष सेठी, अमित टाया, दीपक, सुनील, धर्मेंद्र, कृष्ण कश्यप,  जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Categories: ambala, dhand, guhla cheeka, pundri, siwan, किसान, कैथल, खेल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!