पी.ओ स्टाफ द्वारा अलग अलग 2 मामलों में 3 उद्धघोषित अपराधी काबू

September 4, 2023 116 0 0


कैथल04 सितंबर ( ) एसपी अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कैथल पी.ओ. स्टाफ द्वारा अलग अलग 2 मामलों में वांछित 3 उद्धघोषित अपराधियों को काबू कर लिया गया। पी.ओ. स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महा सिंह व एचसी राजकुमार की टीम द्वारा आरोपी टटियाना निवासी विजय कुमार तथा मित्तु को काबु कर लिया गया। दोनो आरोपियों पर 14 जुलाई 2018 को डेरा टटियाना में एक युवक पर हमला करके चोटे मारने का आरोप है, जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज है। दोनो आरोपी उक्त मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किए गए थे, लेकिन दोनो आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नही हुए और भूमिगत हो गए। दोनो आरोपियों को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 21 अगस्त 2023 को पीओ घोषित कर दिया था।  दुसरे में मामले पी.ओ. स्टाफ के एएसआई सतीश कुमार की टीम द्वारा आरोपी खेड़ी गुलाम अली निवासी सतबीर को काबू करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सतबीर पर 8 मार्च 2017 को बस स्टैंड कैथल पर एक व्यक्ति की जेब से पैसे चोरी करने का आरोपी है, जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है। आरोपी सतबीर उक्त मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 2 सितंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। तीनो आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किए जाएंगे।


Categories: ambala, chandigarh, कैथल, क्राइम न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!