कैथल (रमन) : हरियाणा के मेवात-नूंह में हुए दंगों के बाद अब हरियाणा पुलिस की नींद खुल गई है। पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तावडू में करीब 50 रोहिंग्याओं मुसलमानों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि यह लोग हिंसा में शामिल थे। जानकारी के मुताबिक इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इतना ही नहीं शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। ऐसे में पुलिस ने अवैध कब्जा पर गुरुवार शाम को बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के आदेशों पर हुई है। तावडू में बड़ी संख्या में रोहिंगिया रह रहे थे। इस दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दहिया मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया। तावडू के सेक्टर-11 की 7 कनाल, 2 मरला जमीन पर लगभग 50 झुग्गियां पिछले लंगे समय से बनी हुई थी।
Leave a Reply