दहेज के लिए प्रताड़ित कर दुष्कर्म का प्रयास व छेडखानी करने के मामले में आरोपी भेजा सलाखों के पीछे

June 28, 2023 65 0 0


कैथल 28 जून, दहेज के लिए प्रताड़ित कर दुष्कर्म का प्रयास व छेडखानी करने के मामले की जांच थाना सदर पुलिस की लेडी एएसआई बबीता द्वारा करते हुए पीड़िता के आरोपी जेठ शेरगढ़ निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर के अंतर्गत एक गांव की पीडित बेटी द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार उसकी शादी 7 दिसंबर 2020 को शेरगढ़ के रहने वाले विजय के साथ हुई थी। उसके परिवारजनों द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीडिता के अनुसार उसके जेठ सन्नी द्वारा उसके साथ कई बार छेडखानी की गई तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जिस बारे पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था।  मामले में पहले ही आरोपी पति विजय,सास प्रसन्नी तथा ससुर सत्यवान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सन्नी पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Tags: balatkar karne ke mamle me aaropi giraftaar, rape news kaithal Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!