उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों व महिलाओं को पांच प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध : डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल

February 23, 2023 54 0 0


कैथल, 22 फरवरी, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा लड़कियों व महिलाओं को देश विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋ ण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। हरियाणा सरकार लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके।

          डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों / महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंको के माध्यम से ऋ ण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों / महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लड़कियों / महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इसके लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।


Categories: कैथल, खेल, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!