हिसार की ढाणी मिरदाद की महिला सरपंच दुर्गे देवी सस्पेंड

July 26, 2023 101 0 0


हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला सरपंच पर बड़ा एक्शन हुआ है। दरअसल, हिसार की ढाणी मिरदाद की महिला सरपंच दुर्गे देवी को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला DC उत्तम सिंह ने महिला सरपंच को सस्पेंड किया। बताया जा रहा है कि, दुर्गे देवी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दुर्गे देवी ने एससी जाति की होने के बावजूद BC-A का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। क्योंकि सरपंच पद के लिए गांव ढाणी मिरदाद में BC- A कैटेगरी की रिजर्वेशन आई थी। जानकारी मिल रही है कि, दुर्गे देवी के पास और जातियों के फर्जी प्रमाण पत्र भी मिले हैं।

शिकायत मिलने के बाद जांच बैठी और हो गया एक्शन

बताया जा रहा है कि, दुर्गे देवी के खिलाफ शिकायत आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच बैठाई थी। दुर्गे देवी पर जांच की पूरी रिपोर्ट तैयार की। जांच में दुर्गे देवी के खिलाफ मिली शिकायत सही निकली। जिसके बाद दुर्गे देवी और उसके पति व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। और अब हिसार के DC उत्तम सिंह ने दुर्गे देवी से लिखित जवाब मांगा। वहीं दुर्गे देवी ने जो लिखित जवाब पेश उसे डीसी ने संतोषजनक नहीं पाया गया. जिसके बाद दुर्गे देवी को सरपंच पद से सस्पेंड कर दिया गया।


Categories: किसान, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!