विदेश भेजने का झांसा देकर नकदी हड़पने के मामले में महिला आरोपी काबू

July 6, 2023 58 0 0


कैथल 06 जुलाई, एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की नकदी हड़पने के मामले की जांच चौकी महमदपुर पुलिस के एसआई रमेश चंद द्वारा करते हुए मामले में नामजद महिला आरोपी लादेवाली जिला जालंधर पंजाब निवासी संतोष को पूछताछ उपरांत शामिल जांच किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चाबा गांव के रहने वाले मंगत राम की शिकायत अनुसार उसके गांव के ही प्रगट सिंह के साथ उसकी अच्छी जान पहचान थी जो प्रगट सिंह का उसके घर आना जाना था। एक दिन प्रगट सिंह ने उससे कहा कि उसकी बुआ का दामाद अमृतपाल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। अगर उसे जाना है तो वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। प्रगट सिंह की उससे 16 लाख रुपए में बात की और कहा आधे पैसे पहले व आधे काम बन जाने के बाद देने होगें। 10 जनवरी 2022 को प्रगट सिंह ने उसको अमृतपाल से मिलवाया तथा उसी समय 2 लाख रुपए के अलावा डोकोमेंट वगेरा उसको दे दिए। इसके बाद कुछ रकम उसने उनके कहने पर संतोष के खाते में डाली। शिकायतकर्ता अनुसार जनवरी से अगस्त 2022 तक अलग अलग समय में आरोपियों ने उससे 8 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे पहले कनाडा व उसके बाद सिंगापुर का वीजा दिया लेकिन दोनो वीजा जांच में फर्जी पाए गए। जो आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 8 लाख रुपए की ठगी की। जिस बारे आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि महिला आरोपी संतोष द्वारा पहले ही माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल की गई थी। महिला आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!