महिला विरुद्ध अपराधियों पर एसपी अभिषेक जोरवाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के तहत युवती की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के एक मामले की जांच महिला थाना पुलिस की लेडी एएसआई सुदेश द्वारा करते हुए आरोपी सुनील उर्फ सोनू निवासी संगतपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शिकायत के अनुसार मार्च 2019 में वह एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। जो उस समय उसकी आयु 15-16 वर्ष थू। वहां उसे अध्यापक सुनील पढ़ाता था। सुनील के साथ उसकी बातचीत होती थी। साल 2022 में सुनील उसे अंबाला रोड स्थित एक होटल में ले गया था। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ की थी। इस दौरान उसकी फोटो भी ली थी। उसके बाद उसने शहर के एक कॉलेज में दाखिला ले लिया। 26 मई 2023 को उसका जन्मदिन था। सुनील ने उसके साथ होटल में ली हुई फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगा ली। स्वजन को भी फोटो के बारे में पता लग गया। फोटो हटाने के लिए कहने पर आरोपित सुनील ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिस बारे आरोपित सुनील के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फोन बरामद किया गया। मंगलवार को आरोपी अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Leave a Reply