दहेज के लिए प्रताड़ित करने के अलग अलग 2 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2023 45 0 0


कैथल, 06 सितंबर (अजय धानियां) थाना सीवन अंतर्गत के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना सीवन पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार द्वारा पीड़िता के पति भुना निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी करीब 9 साल पहले शमशेर उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीवन में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। दुसरे मामले में कैथल की एक कालोनी निवासी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना ढांड पुलिस की लेडी एचसी नीतु द्वारा पीड़िता के पति शंकरससुर सुरेश कुमार तथा सास सुनीता तीनो निवासी महादेव कालोनी कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 10 अप्रैल 2022 को शंकर उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना ढांड में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!