दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

August 8, 2023 51 0 0


कैथल (अजय धानियां) थाना पूंडरी के अंतर्गत एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस की लेडी हेड कांस्टेबल निर्मला द्वारा पीड़िता के पति भजनलाल व सास केलो देवी दोनो निवासी पूंडरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 9 जनवरी 2022 को भजनलाल उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। दोनो आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Categories: किसान, कैथल, क्राइम न्यूज, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!