मंगलवार को जिला पुलिस द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के अलग अलग 2 मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कलायत के अंतर्गत एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना कलायत पुलिस के एसआई रामबीर सिंह द्वारा पीड़िता के पति सौंथा निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 19 फरवरी 2018 को विरेंद्र उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। दूसरे मामले में कैथल शहर की एक कालोनी की बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई नरेश सिंह द्वारा पीडिता के पति राकेश, ससुर दीवान सिंह, सास राजपति व ननद रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 26 नवंबर 2018 को राजेश उपरोक्त के साथ हुई थी। पीड़िता के ससुराल जन उसके साथ छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट करके उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। जांच दौरान जांच में सामने आया कि पीड़िता के ससुराल जनों द्वारा पीड़िता को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया गया। जिस बारे दहेज डिमांड से संबंधित धारा जोड़ी गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Leave a Reply